फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किलोमीटर स्कीम की बसें लंबे रूट पर हो रहीं ब्रेकडाउन

Fri, 07 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी30: जींद बस अड्डे पर खड़ी किलोमीटर स्कीम की बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। किलोमीटर स्कीम की बसें लंबे रूट पर ब्रेकडाउन हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने लंबे रूट पर किलोमीटर स्कीम की बस हटाकर रोडवेज बस लगाने की मांग की है। जिले में किलोमीटर स्कीम की 37 बस चलती हैं। किलोमीटर स्कीम वाली बसों पर चालक परिवहन समिति का होता है और परिचालक रोडवेज कर्मचारी होता है।
विज्ञापन


इन बसों की मरम्मत समय पर नहीं होने के कारण यह बस अधिकतर समय में बीच रास्ते में ही जवाब दे जाती हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेक्टर 11 निवासी हुकमचंद ने कहा कि वह सप्ताह में दो से तीन बार हिमाचल जाते हैं। जिसके लिए पहले जींद से चंडीगढ़ की बस पकड़ते हैं। जो किलोमीटर स्कीम वाली बस हैं। वह बस बीच रास्ते ही खराब हो रही हैं। बस खराब होने पर यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाया जाता है। जिससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और वह समय पर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाते।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने बताया कि इस समय किलोमीटर स्कीम वाली बस लंबे रूट पर चल रही हैं। यह बस बीच रास्ते ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समय डिपो में बीएस मॉडल 6 की काफ ी बस मौजूद हैं। ऐसे में यात्रियों के हित के लिए चाहिए कि लंबे रूट पर रोडवेज बसों को चलाया जाए और किलोमीटर स्कीम वाली बसों का संचालन लोकल रूट पर किया जाए।
विज्ञापन


बीच रास्ते में बस खराब होने की ज्यादा मिल रही शिकायतें

किलोमीटर स्कीम वाली बसों के बीच रास्ते खराब होने की शिकायतें लगातार मिल रहे है। इन बसों को लोकल रूट पर बदलने के लिए मुख्यालय को अवगत करवाया गया है। मुख्यालय से मार्गदर्शन मिलने पर इन बसों के रूट को बदल दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -राहुल जैन रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

06जेएनडी30: जींद बस अड्डे पर खड़ी किलोमीटर स्कीम की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें