फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी

Sat, 01 Aug 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी06: वुडस्टॉक प​ब्लिक स्कूल की ​खिलाड़ी वालीवाल प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न जोन और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ खेलों में कुल नौ पदक अपने नाम किए हैं।
स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी और दिया ने जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया। 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने जोन स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। तैराकी में देवांश ने 50, 100 और 400 मीटर स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कराटे की अंडर-19 प्रतियोगिता में हार्दिक ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। अंडर-17 बॉक्सिंग में शोमेश ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में वीर और युवराज ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

आर्चरी में राधिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के खेल प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।

01जेएनडी06: वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी वालीवाल प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें