फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बागडू में करोड़ों की पेयजल परियोजना पूरी, सात गांवों को नहीं मिल रहा लाभ

Sat, 01 Aug 2026 05:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 1एसएफडीएम2गांव बागडू के जलघर में पानी से भरे हुए तालाब। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। गांव बागडू में जनस्वास्थ्य विभाग की करोड़ों रुपये की पेयजल परियोजना पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जलघर का निर्माण कार्य पूरा होने और पाइपलाइन बिछने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द जलघर चालू कर नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है। ग्रामीण दीपक, देवेंद्र, अश्विनी, विनोद, राजदीप और रामकुमार ने गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बताई।
जलघर बनने के बाद लोगों को पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद थी। लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई। आज भी महिलाओं को खेतों और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर केवल आश्वासन ही मिला है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अधिकतर परिवार पीने के लिए आरओ का पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
सात गांवों को मिलेगी राहत
जलघर शुरू होने से गांव बागडू कला, बागडू खुर्द, ऐचरा खुर्द, सरफाबाद, हरिगढ़ और नया और पुराना सिवाना माल सहित सात गांवों को नियमित पेयजल उपलब्ध होना है। इन सभी गांवों में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। ग्रामीण देवेंद्र ने बताया कि जलघर का निर्माण पूरा होने के साथ तालाबों में पानी भी भर दिया गया है लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग उठाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण दीपक ने बताया कि पंपसेट का परीक्षण भी किया जा चुका है। इसके बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं होना समझ से परे है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द पानी छोड़ा जाए। इससे हजारों लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने विभाग से इस दिशा में तुरंत कदम उठाने की मांग की है।
वर्जन
बिजली कनेक्शन मिलने में देरी होने के कारण जलघर चालू नहीं किया जा सका। इसके अलावा ट्यूबवेल भी लगाया जा रहा है, ताकि नहरी पानी बंद होने की स्थिति में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही सातों गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।-राकेश शर्मा शर्मा एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें