फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खुशी हुड्डा ने जीता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड

विज्ञापन
30जेएनडी28: अकादमी में अपने सहयोगियों को गोल्ड मेडल दिखाती खिलाड़ी खुशी हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या खेल अकादमी लुदाना की कबड्डी खिलाड़ी खुशी हुड्डा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में टीम को जीत दिलाई। नॉर्थ जोन में खुशी ने गोल्ड मेडल जीता और ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता 18 से 25 जनवरी को पंजाब के तलवंडी साबो में हुई थी। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या खेल अकादमी के मैनेजमेंट डायरेक्टर हरपाल सिंह नंबरदार ने बताया कि खुशी हुड्डा ने दो साल पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था। इससे पहले भी वह नेशनल लेवल की खिलाड़ी के रूप में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी है। खुशी के पिता अजीत सिंह हुड्डा का सपना है कि वे बेटी का हर प्रकार से सहयोग कर रहे हैं। कोच अरुण ने बताया कि खुशी ने कबड्डी में कठोर मेहनत की। वह एक शांत स्वभाव की तेज तर्रार कबड्डी खिलाड़ी है। उनकी शानदार राइडर के रूप में अपनी पहचान पूरे देश में बना चुकी है। खुशी के मेडल लाने पर उनके पापा की तरफ से पूरे गांव के लिए सामूहिक रूप से खाने का आयोजन किया गया। कोच जगबीर घणघस ने बताया कि खुशी आने वाले समय में देश के नाम से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें