फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में खुशबू और आशीष का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
04जेएनडी01: विजेता ​खिलाड़ी खुशबू मलिक और आशीष गोयत के साथ कोच राजपाल रेढु। स्रोत : कोच
विज्ञापन
जींद। सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में जिले की खुशबू मलिक और आशीष गोयत ने शानदार प्रदर्शन कर विरोधी टीमों को मात दी। महिला टीम ने पाकिस्तान और पुरुष टीम ने इराक को हराकर जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता रियाद टेक्निकल कॉलेज स्टेडियम में एक से छह फरवरी तक आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 20–9 के बड़े अंतर से हराकर दबदबा बनाया। वहीं, पुरुष टीम ने रोमांचक संघर्ष में इराक को 7–5 से पराजित कर भारत का तिरंगा लहराया। इस ऐतिहासिक सफलता में खुशबू और आशीष का योगदान खास रहा।
वहीं एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप के कोच राजपाल रेढू ने भी सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में असिस्टेंट रेफरी के रूप में भूमिका निभाई जो उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। राजपाल रेढू ने इस उपलब्धि का श्रेय हरियाणा लैक्रोस के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राजेश टुर्ण, सोमनाथ सैनी, जितेंद्र बांगड़ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें