फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरक जाटान ने ब्राह्मणवास को 10 विकेट से हराया

विज्ञापन
12जेएनडी22: पौली गांव में विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव में शुक्रवार को सोनू शास्त्री मेमोरियल तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा कष्ट निवारण समिति के सदस्य मुकेश बुआना ने किया। पहला मुकाबला खरक जाटान और ब्राह्मणवास के बीच हुआ। ब्राह्मणवास की टीम ने आठ ओवरों में दो विकेट खोकर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरक जाटान की टीम ने बिना विकेट खोए पांच ओवर में 80 रन बनाए और 10 विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच में खरैंटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में दो विकेट खोकर 97 रन बनाए। वहीं, जुलाना की टीम आठ ओवरों में एक विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन शॉट्स और गेंदबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

मुकेश बुआना ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। पौली गांव में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच दे रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाती है।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ मोनू मलिक ने बताया कि सोनू शास्त्री की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि 15 टीमों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 8100 रुपये, जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें