फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में खरेंटी का नंबरदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी और अमानत में खयानत कर 18 कनाल 4 मरले जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में खरेंटी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 20 नंवबर को खरेंटी गांव के आदित्य ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 कनाल 4 मरले जमीन धोखाधड़ी से गांव की सरपंच सुनीता देवी व उसके पति कृष्ण ने अपने नाम करवा ली है। इस काम में नंबरदार सुरेंद्र, वकील संदीप, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, टाइपिस्ट सुनील कुमार, गवाह सुरेश कुमार और विजय कुमार ने साथ दिया है। इन लोगों ने रजिस्ट्री करवाते समय जमीन के असली मालिक के जगह दूसरेे लोगों को खड़ाकर जमीन अपने नाम करवाई। आदित्य ने बताया कि 13 अगस्त 2019 को इस जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई। जमीन की रजिस्ट्री 25 लाख तीन हजार रुपये में करवाई गई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत में आधार पर खरेंटी गांव की सरपंच सुनीता देवी, सुनीता के कृष्ण कुमार, नंबरदार सुरेंद्र, सुरेश, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, वकील संदीप, टाइपिस्ट सुनील कुमार, हरबंस, जींद निवासी विजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी नंबरदार सुरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें