फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों के विधायक के बयान पर खापों ने जताई कड़ी नाराजगी

विज्ञापन
17जेएनडी27: विधायक रामकुमार गौतम द्वारा दिए बयान को लेकर पत्रकार वार्ता करते खाप प्रधान। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम के कथित बयान के विरोध में मंगलवार को विभिन्न खापों के मुखिया सर्वजातीय बिनैण खाप की अध्यक्षता में नरवाना पहुंचे और कड़ी नाराजगी जताई। कहा, विधायक सार्वजनिक रूप से सामने आकर माफी मांगें।
सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर नैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधायक की ओर से दिया गया बयान हरियाणा की आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदार बयान जातीय सौहार्द बिगाड़ सकते हैं और इससे समाज में तनाव दंगे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप प्रधान ने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेताओं पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि कोई भी नेता इस तरह के बयान न दे। बैठक में रोहतास उझाना खाप, राजवीर मोर नरवाना खाप, बलवान नैन, राममेहर नैन, खाप प्रवक्ता संदीप, दलवीर मोर, मालाराम, किताब सिंह मोर, दलवीर श्योकंद, श्रीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें