संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। सदभाव यात्रा का तीसरा चरण 18 दिसंबर को रेवाड़ी जिले के बावल हलके के टीकला गांव से शुरू होगा। यात्रा नांगल तेजू, शाहपुर, तिहाड़ा, डॉ. बीआर आंबेडकर चौक बावल, बार एसोसिएशन बावल, सावन गांव में पहुंचेंगी।
सदभाव यात्रा में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के साथ चल रहे शिक्षाविद डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जींद, हिसार, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत जिलों के 27 हलकों में सदभाव यात्रा गुजर चुकी है। सदभाव यात्रा के माध्यम से समाज में सौहार्द, समानता और आपसी भाईचारा की मिशाल पेश की है जो सदियों से चला आ रहा है। इस भाईचारे को तोड़ने का प्रयास वोटों की राजनीति के चलते भाजपा कर रही है।
श्योकंद ने बताया कि कांग्रेस का हाथ भाईचारे के साथ का संदेश भी दिया जा रहा है। दो चरणों की यात्रा पूरी होने के बाद तीसरे चरण की जो यात्रा बावल से शुरू होगी। पहले और दूसरे चरण के प्रबुद्ध राजनीतिक लोग बैटन, कांग्रेस का झंड़े एवं राष्ट्रीय झंडे को बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीसरे चरण में शामिल होने वाले लोगों को सौंपेंगे।