फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंडेला खाप ने रामकेश जीवनपुरिया को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा में गन कल्चर के गानों पर शुरू हुए विवाद के बीच कंडेला खाप ने रामकेश जीवनपुरिया को शनिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल कंडेला, सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला, सरपंच अनूप, जयपाल शाहपुर समेत खाप के सभी गांवों से मौजिज लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कंडेला खाप ने रामकेश जीवनपुरिया को पगड़ी पहनाई और दादा लखमीचंद की प्रतिमा भेंट की और 11 हजार रुपये के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन

रामकेश जीवनपुरिया ने हरियाणवी संस्कृति पर कई सुपरहिट गाने दिए हैं। अच्छा और साफ, सुथरा गाने को लेकर रामकेश जीवनपुरिया का नाम हरियाणा के कलाकारों में अव्वल है। 2006 में हट जा ताऊ पाछे ने और 2015 में पहले आली हवा रही ना पहले आला बाणा जैसे गाने रामकेश जीवनपुरिया ने दिए हैं। रामकेश का गांव जीवनपुर कंडेला खाप के गांवों में आता है। इसलिए कंडेला खाप ने यह पहल शुरू की है, ताकि और भी गायक साफ-सुथरा कंटेंट लेकर आएं। रामकेश जीवनपुरिया ने कहा कि वह सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। सरकार का यह अच्छा फैसला है, लेकिन एक ही सिंगर के गाने बैन करने की बजाय सभी गंदे गानों पर एक साथ कार्रवाई हो, ताकि किसी कलाकार को दूसरे कलाकार पर आरोप लगाने का मौका ही नहीं मिले। गन कल्चर के गानों से समाज में कही ना कहीं गलत मैसेज आता है और समाज का आपसी भाईचारा भी खराब होता है। इसके अलावा गानों के लिए भी सेंसर बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। गानों को लेकर गाइडलाइन तय हो, ताकि गाइडलाइन के परे जाकर गानें न बनें। रामकेश जीवनपुरिया ने कहा कि कलाकार भी अच्छे गाने गाना चाहते हैं, लेकिन वह पब्लिक से अपील करते हैं कि वह भी अच्छे गानों को ही सुनना पसंद करें। जब पब्लिक अच्छा गाना सुनना पसंद करेगी तो कलाकार गंदे गाने बंद कर देंगे। कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि रामकेश ही नहीं अगर हरियाणा के दूसरे कलाकार भी साफ-सुथरा गाते हैं तो उन्हें भी खाप सम्मानित करेगी। इसके अलाव खाप ने बैठक में हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन, लिव इन रिलेशनशिप पर रोक लगे, एक गांवए एक गोत्र में शादी नहीं हो जैसे प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
29जेएनडी19: रामकेश जीवनपुरिया को सम्मानित करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें