29जेएनडी17-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंखे भेंट करते हुए बैंक कर्मचारी। स्रोत पीएनबी
जींद। पंजाब नेशनल बैंक के जींद मंडल ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों के तहत कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मखंड में किया गया। इसमें बैंक के जींद मंडल प्रमुख सरवेंद्र सिंह, अग्रणी जिला प्रमुख अनुपम मरांडी, बुडायन शाखा प्रमुख बारु राम और जींद मैन ब्रांच से सीनियर मैनेजर धीरेंद्र पाठक ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना और उनकी सामाजिक और शिक्षा से संबंधित जरूरतों को पूरा करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा अभियान पर जोर दिया गया। इसके अलावा बैंक की तरफ से स्कूल को पंखे भेंट किए गए। पीएनबी जींद मंडल प्रमुख सरवेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक की जिम्मेदारी केवल वित्तीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भलाई में भी अपनी भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना है। पीएनबी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।