फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना थाना प्रभारी ने जरूरतमंदों को बांटे जूते

विज्ञापन
3जेएनडी20: जरूरतमंदों को चप्पल भेंट करते थाना प्रभारी।
विज्ञापन
जुलाना। होली के पावन पर्व पर जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर मानवता और सेवा का अनूठा संदेश दिया। थाना प्रभारी ने वार्ड 14 में जरूरतमंदों को जूते और चप्पलों का वितरण किया और उनके साथ होली मनाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेमभाव, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे की मदद करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की सहायता करना भी पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या असामाजिक पर ध्यान ना दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें