03जेएनडी30: होलिका दहन से पहले संस्था की डायरेक्टर बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए
जींद। नरवाना रोड स्थित हकीकत नगर में ड्रीम लाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजन चिल्लाना उपस्थित रहे, जबकि संस्था की डायरेक्टर रीता धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस दौरान बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जो पिछले पांच वर्षों से होली पर्व पर स्वयं चंदा एकत्रित कर अनुशासित ढंग से होलिका दहन का आयोजन करते आ रहे हैं। संवाद