फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना सीएचसी का होगा जीर्णोद्धार, 1.53 करोड़ अलॉट

Mon, 18 Nov 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी08: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना का भवन। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना के पुराने भवन की मरम्मत तथा कुछ नए कक्ष बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने एक करोड़ 53 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेज दिए हैं। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का जीर्णोद्धार हो सकेगा।
विज्ञापन

लगभग 20 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना की बिल्डिंग बनकर तैयार हुई थी। अब यह बिल्डिंग काफी पुरानी हाे चुकी है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की छत तथा दीवारों की मरम्मत की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने काफी समय पहले इस सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भेजा था। बिल्डिंग पुरानी होने के कारण यहां काम कर रहे कर्मचारियों तथा चिकित्सकों को हमेशा डर सताता था कि कहीं वह हादसे का शिकार न हो जाएं। अब स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने इस भवन की मरम्मत के लिए बजट अलॉट कर दिया है। इसकी मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को दिया गया है। अब बीएडंआर इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत का काम करेगा।
रिहायशी क्षेत्र की भी होगी मरम्मत
जो बजट स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने अलॉट किया है, इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए कमरों का भी जीर्णोद्धार होगा। यहां कुछ कमरे चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के लिए बनाए गए हैं। यह भी काफी पुराने हो चुके हैं। इसलिए इनकी मरम्मत का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना के जीर्णेाद्धार के लिए एक करोड़ 53 लाख रुपये का बजट अलॉट किया है। यह बजट पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर कर दिया गया है। जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के रिहायशी कक्षों की भी मरम्मत का काम किया जाएगा। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

17जेएनडी08: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना का भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें