जींद। नेशनल-मींस-कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना के तहत रविवार को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए जिले से 2697 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, मगर 2409 ही परीक्षा देने पहुंचे। जिले में 288 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को चार वर्ष तक हर माह एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
केंद्र सरकार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एनएमएमएस योजना शुरू की है। इसमें जरूरतमंद विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से चयनित कर उनका शैक्षणिक विकास करने के लिए सरकार सहायता देती है। परीक्षा में वह विद्यार्थी शामिल हो सकता है। प्रतिवर्ष मेधावी विद्यार्थियों की परीक्षा के माध्यम से पहचान कर उनको केंद्र सरकार चार वर्ष तक एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए छात्रवृत्ति देती है, ताकि यह विद्यार्थी भविष्य में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस राशि के माध्यम से अपनी जरूरते पूरी कर सकें।
बॉक्स
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
राजकीय हाई स्कूल बाल आश्रम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड, भवन एक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू बिल्डिंग, भवन दो एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू बिल्डिंग, भवन एक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी बिल्डिंग, नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक रोड, बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों रोड।
शांतिपूर्ण रही शहर के सभी केंद्रों पर परीक्षा
एनएमएमएस की परीक्षा करवाने के लिए शहर में नौ स्कूलों में केंद्र बनाए गए थे। इनमें 2409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 288 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिले से जो विद्यार्थी परीक्षा में पास होंगे उनको चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। -आनंद सहारण, जिला गणित विशेषज्ञ, जींद।
17जेएनडी12: कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफ ीदों रोड पर परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद