फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बड़ा हादसा: जजपा नेता अजय चौटाला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी का आगे का शीशा टूटा; नील गाय आई सामने

Fri, 26 Jul 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के नरवाना क्षेत्र में जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने नील गाय आ गई। जिसके कारण गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की गाड़ी शुक्रवार दोपहर को दो बजे ढाकल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी गाड़ी के आगे अचानक नीलगाय आ गई। नील गाय की मौत हो गई जबकि अजय सिंह चौटाला तथा उनकी पत्नी नैना चौटाला सुरक्षित हैं। हालांकि इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद नरवाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अजय सिंह चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


डॉ. अजय सिंह चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे। दोपहर को लगभग दो बजे जब उनकी गाड़ी ढाकल गांव के पास से गुजर रही थी तो अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक नील गाय आ गई। गाड़ी की सीधी टक्कर नील गाय को लग गई। इससे गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और नील गाय की मौत हो गई। इस दुर्घटना में डॉ. अजय सिंह चौटाला तथा कार में बैठी उनकी धर्मपत्नी नैना चौटाला बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस पहुंची और अजय सिंह चौटाला व उनकी पत्नी को दूसरी गाड़ी के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला की गाड़ी का टायर निकल गया था। इस हादसे में भी अजय चौटाला बाल-बाल बच गए थे। बता दें कि अजय चौटाला तिहाड़ जेल से 14 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे। इन दिनों वह अपने बड़े बेटे की नई पार्टी का खूब प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें