फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 13 गोल्ड के साथ जींद अव्वल, पांच गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर हिसार

Sat, 27 Sep 2025 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी28-राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के समापन पर रोइंग प्रतियोगिता के मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मान
विज्ञापन
जींद। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुक्रवार को समापन हुआ। ओवरऑल लड़के व लड़कियों में जींद प्रथम रहा। लड़के व लड़कियों में दूसरे स्थान पर हिसार रहा व तीसरे स्थान पर लड़कों में रोहतक और लड़कियों में दादरी ने स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हैबतपुर के हांसी ब्रांच नहर स्थित प्रतियाेगिता स्थल पर भीम अवाॅर्डी कमला दलाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वह हरियाणा रोइंग खेल की जरनल सेक्रेट्री भी हैं। उनका स्वागत जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने किया और विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक जसबीर सिहाग का मोमेंटो और फूलों से स्वागत किया गया।
कोच चांद चहल ने कहा कि विशिष्ट अतिथि के रूप में एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट सुखमीत सिंह, डबल ब्रांज मेडलिस्ट दुष्यंत, एशियाड ब्रांज मेडलिस्ट सावन कलकल व अंतररार्ष्टीय मेडलिस्ट इंद्रपाल सिवाच को सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को हार और जीत से सीख लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कोच चांद चहल ने बताया कि जींद ने 13 इवेंट में गोल्ड मेडल जीते व अपना दबदबा बनाए रखा। हिसार दूसरे स्थान पर रहा, जिसने पांच गोल्ड मेडल जीते। वहीं चरखी दादरी ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर व तीन ब्रांज मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें