फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सफीदों से रामकुमार गौतम को टिकट, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य की पोस्ट- लगा दो आग पानी में...

Wed, 04 Sep 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

भाजपा ने अनिल विज को अंबाला कैंट तो कैप्टन अभिमन्यू को नारनौंद से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
रामकुमार गौतम, बच्चन सिंह आर्य ने की पोस्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में रामकुमार गौतम को सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलते ही बगावत के सुर शुरू हो गए हैं। यहा से पूर्वमंत्री बच्चन सिंह आर्य टिकट की पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे। उन्होंने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे उनकी भाजपा के प्रति बगावत साफ नजर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिले की पांचों सीटें हारेगी।

विज्ञापन


बच्चन सिंह आर्य ने लिखा है
लगा दो आग पानी में,
शरारत हो तो ऐसी हो
मिटा दो हस्ती जुल्मों की
बगावत हो तो ऐसी हो

एक सितंबर को भाजपा में शामिल हुए थे गौतम
नारनौंद निवासी रामकुमार गौतम ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह एक सितंबर को जींद में हुई भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में ही भाजपा में शामिल हुए थे। रामकुमार गौतम नारनौंद से 2019 में जजपा के टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने भाजपा के ही कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। अब भाजपा ने उनको सफीदों विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है। अब देखना होगा कि भाजपा यहां पर बागियों को कैसे संतुष्ट कर पाती है या फिर रामकुमार गौतम को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय की लगभग 15 हजार वोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें