फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रग्बी जूनियर चैंपियनशिप में जींद की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
17जेएनडी09-रग्बी चैंपियन​शिप में विजेता ​टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। पानीपत के गांव उग्राखेड़ी में जूनियर रग्बी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जींद की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर में पहुंचने पर स्टाफ ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

डीपीई राजेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को पानीपत के गांव उग्राखेड़ी में दूसरी हरियाणा रग्बी जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसमें जींद की टीम ने भी हिस्सा लिया था। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेता खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर मुख्याध्यापक मुकेश गोयत समेत पूरे स्टाफ ने स्वागत किया। डीपीई राजेंद्र ने बताया कि कन्या उच्च विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

हैंडबॉल में पाया प्रथम स्थान
कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर में राज्यस्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की लड़कियों ने 12 से 14 अक्तूबर तक अर्जुन स्टेडियम में संपन्न हुई अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में सात खिलाड़ियों ने जींद की टीम में हिस्सा लिया। अंडर-17 में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान वहीं अंडर-14 और 19 आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें