फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-सोनीपत रेल लाइन पर दौड़ेगी मालगाड़ी

Sat, 12 Dec 2015 11:47 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अब वो दिन दूर नहीं, जब जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी की सीटी सुनाई देगी। 25 दिसंबर तक इस रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दौड़ने लगेगी।

सीआरएस (मुख्य रेलवे सेफ्टी) की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही यात्री ट्रेन भी इस रेल लाइन पर दौड़ेगी। 29 या 30 दिसंबर को सीआरएस टीम रेलवे लाइन का निरीक्षण कर सकती है।

पिंडारा से सोनीपत तक करीब 81 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के बीच बीच भंभेवा स्टेशन, गोहाना रेलवे जंक्शन के बाद मोहाना में स्टेशन बनाया गया है। वहीं पिंडारा से सोनीपत के बीच सात हाल्ट बनाए गए हैं। इनमें ललित खेड़ा, बुटाना, खंदराई, राबड़ा, लाठ, बड़वासणी, ईशापुर खेड़ी में हाल्ट बनाया गया है।
विज्ञापन


पिंडारा में जींद-सोनीपत रेलवे लाइन को जींद-पानीपत रेलवे लाइन के साथ जोड़ने के लिए शनिवार को पिंडारा में नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया गया।

इस वजह से जींद से पानीपत वाया रोहतक जाने वाली 54008, जिसका जींद जंक्शन से चलने का समय सुबह 10 बजे का है। वहीं रोहतक से पानीपत होकर जींद आने वाली 54007 पैसेंजर गाड़ी भी रद्द रही, जिसका जींद पहुंचने का समय दोपहर डेढ़ बजे का है।
वहीं जींद जंक्शन से सायं चार बजे पानीपत की ओर जाने वाली 54050 पैसेंजर गाड़ी दो घंटे देरी से चली। इंटरलाकिंग का कार्य दो दिन चलना है, लेकिन इस कार्य में लगे इंजीनियर्स के अनुसार शनिवार को अपेक्षा से काफी तेजी से काम होने की वजह से देर रात तक एक दिन में ही काम पूरा होने की संभावना है।

पिंडारा में बना जिले का तीसरा रेलवे जंक्शन
जींद रेलवे जंक्शन व नरवाना रेलवे जंक्शन के बाद अब पिंडारा हाल्ट को जंक्शन का दर्जा मिल गया है। जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर पिंडारा हाल्ट बनाया गया था, जहां केवल टिकट घर था। अब पिंडारा में हाल्ट की जगह रेलवे जंक्शन बनाया गया है, जहां से पिल्लूखेड़ा की तरफ पानीपत के लिए और भंभेवा की तरफ सोनीपत के लिए रेल लाइन निकलती है। पिंडारा जंक्शन पर ट्रेनों की क्रॉसिंग के लिए नई लाइनें डालकर विस्तार किया गया है। अब यहां स्टेशन अधीक्षक बैठेंगे।
विज्ञापन


रेलवे लाइन पर अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। इस लाइन पर 24 या 25 दिसंबर को मालगाड़ी चलाई जाएगी। सीआरएस के निरीक्षण के लिए अभी डेट नहीं मिली है। वैसे 29 या 30 दिसंबर को सीआरएस टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है, उसके बाद इस लाइन पर यात्री गाड़ी चलेंगी।
संजीव गर्ग, डिप्टी चीफ इंजीनियर
उत्तरी रेलवे, दिल्ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें