फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद को मिला तीसरा स्थान, भिवानी बना चैंपियन

विज्ञापन
02जेएनडी12: करण प्रताप सिंह और राजकुमार मिटान विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते
विज्ञापन
जींद। नरवाना स्थित नवदीप स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेजबान जींद जिले ने 13 पदक पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। भिवानी जिले ने पांच स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों से आए एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता करण प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पदक तालिका में सोनीपत जिला छह स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य सहित कुल 14 पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। हिसार 13 पदक जीतकर चौथे, फतेहाबाद नौ पदकों के साथ पांचवें और झज्जर छह पदक जीतकर छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं रोहतक सातवें, चरखी दादरी आठवें, फरीदाबाद नौवें और पानीपत जिला दसवें स्थान पर रहा।
फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि करण प्रताप सिंह को शंख के रूप में स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
करण प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के खून में खेल बसता है और राज्य सरकार की खेल नीतियां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर दे रही हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें