24जेएनडी06 : विजेताओं को प्रमाण-पत्र देते आयोजक।
जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट में शुक्रवार को ग्रुप डांस में बिधराना स्कूल प्रथम, डूमराखां स्कूल द्वितीय, जींद स्कूल तृतीय रहा जबकि सांत्वना पुरस्कार राजकीय हाई स्कूल रजाना कलां को मिला।
रागिनी सोलो प्रतियोगिता में जींद स्कूल प्रथम, भम्भेवा स्कूल द्वितीय व बिधराना स्कूल तृतीय रहा। नरवाना स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्किट प्रतियोगिता में करसोला स्कूल प्रथम, उचाना स्कूल द्वितीय व बिधराना स्कूल तृतीय रहा। नरवाना स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला सांस्कृतिक समन्वयक सीमा मालिक ने बताया कि इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉ रमेश पंचाल, आईडीबीआई बैंक के मैनेजर मनीष कुमार, कैप्टन अतर सिंह, डॉक्टर दिनेश गुप्ता और डिप्टी डीईईओ प्रदीप दहिया ने शिरकत की।