फाटक बंद नहीं होने के कारण रोकी गई ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हांसी रोड रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम दिल्ली की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस को सिग्नल देकर गेट मैन ने जैसे ही रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया, अचानक धरने से लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली बीच में आ गया। हालांकि यह रेलवे लाइन पर नहीं था, लेकिन रेलवे फाटक के नीचे पहुंच चुका था। ऐसे में आनन फानन में ट्रेन को रोका गया। गनीमत यह रही कि ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग से कुछ फुट पहले ही रूक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।
इसके बाद गेट मैन के कहने के बावजूद ट्रैक्टर पीछे नहीं किया गया। ऐसे में पहले ट्रैक्टर को ही निकाल गया और गाड़ी खड़ी रही। ट्रैक्टर के साथ अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन निकालने शुरू कर दिए। काफी देर के बाद रेलवे फाटक को बंद कर ट्रेन को निकाला गया। वहीं, आरपीएफ थाना प्रभारी जीबी जोश के अनुसार उन्हें इसकी सूचना नहीं है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
अचानक ट्रैक्टर आने के कारण गाड़ी को सिग्नल नहीं दिया जा सका, इसके चलते जनता एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रोकी गई थी। कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
-अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन