फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय योग में जींद के खिलाड़ियों ने जीते आठ मेडल

विज्ञापन
04जेएनडी10-पंचकूला में हुई राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
जींद। खेल विभाग हरियाणा द्वारा पंचकूला में आयोजित करवाई गई राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मेडल जीते। प्रतियोगिता में सभी 22 जिलों से 650 खिलाड़ी भाग ले रहे थे।
विज्ञापन

सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दो से चार जून तक प्रतियोगिता चली। इसमें नौ से 14 साल आयु वर्ग, 14 से 18 और 18 से 28 साल आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के बीच ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक पेयर, आर्टिस्टिक सिंगल और रिदमिक पेयर के मुकाबले हुए।
इनमें खिलाड़ी मनस्वी ने आर्टिस्टिक पेयर में गोल्ड और ट्रेडिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्नेहा ने आर्टिस्टिक पेयर में गोल्ड, अर्पित गर्ग ने आर्टिस्टिक सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल, हिमांशु और आर्यन ने रिदमिक पेयर इवेंट में ब्राॅन्ज मेडल, पवन और निशांत ने आर्टिस्टिक में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज केमिस्ट्री टीचर यशोदा आर्य, डीपी कर्ण सिंह व कोच रामपाल साथ रहे। यशोदा आर्या ने बताया कि जींद के खिलाड़ियों ने आठ मेडल जीते हैं। इनमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्राॅन्ज मेडल शामिल हैं। मनस्वी और स्नेहा ने बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में खेल विभाग के डायरेक्टर संजीव वर्मा, अतिरिक्त डायरेक्टर लक्ष्मीपंत पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जींद के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें