फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के दो छोरे दिखाएंगे प्रो कबड्डी लीग में दम 

Thu, 25 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी विनोद मलिक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

24 जून में होने वाली कबड्डी प्रो लीग में जींद जिला के दो खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। शामलो कलां गांव विनोद मलिक और पोंकरीखेड़ी गांव निवासी वजीर सिंह ढुल को अलग-अलग टीमों ने खरीदा है। तेलगू टाइटन ने विनोद मलिक को साढ़े 44 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा है।

इसके अलावा वजीर सिंह ढुल 44 लाख रुपये नवीन जिंदल की हरियाणा स्टील टीम का हिस्सा बने हैं। इनके चयन से दोनों ही गांवों में खुशी का माहौल है।
विनोद मलिक का पहली बार सेलेक्शन पटना पायलटटीम में हुआ था। विनोद मलिक के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उस वर्ष पटना पायलट प्रो कबड्डी की चैंपियन बनी थी। लीग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई बार विनोद मलिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। प्रो कबड्डी लीग में विनोद मलिक के तेलगू टाइटन चयन की खबर सुनकर जुलाना क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया। गांव में मिठाइयां बांटी गई। विनोद मलिक के पिता जयप्रकाश साधारण किसान हैं। वह खेती बाड़ी करते हैं। विनोद मलिक ने कबड्डी के लिए दिन-रात मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक की मेहनत रंग लाई और उसका चयन प्रो कबड्डी लीग में हो गया। पिछले वर्ष भी विनोद मलिक तेलगू टाइटन की तरफ से खेले थे। विनोद के बेहतरीन खेल के बदौलत टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अब फिर से तेलगू टाइटन ने विनोद मलिक के खेल से प्रभावित होकर उसे साढ़े 44 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं वजीर सिंह भी दो बार प्रो कबड्डी लीग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वजीर ढुल पुनेरी पलटन के कैप्टन रह चुके हैं। पिछले सीजन में वे दिल्ली की टीम में खेले, लेकिन चोटिल होने के कारण एक ही मैच खेल सके। इस बार वजीर सिंह हरियाणा की टीम का हिस्सा बने हैं। वजीर सिंह के अनुसार वे चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और इस बार फिर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वजीर सिंह फाइव स्टार रैंकिंग के रेडर हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें