फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शराब कारोबारी को फिर मिली विदेशी नंबर से धमकी, बोले- सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा दिन नहीं बचा सकते

Fri, 14 Aug 2026 11:21 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने को कहा। धमकी दी कि सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है।
विज्ञापन
शराब कारोबारी नवीन सांगवान को फिर मिली विदेशी नंबर से धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक रोड स्थित सांगवान ब्रदर्स के शराब कारोबारी नवीन सांगवान को फिर रंगदारी की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें विदेशी नंबर से मोबाइल फोन पर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।

12 अगस्त की रात करीब आठ बजे नवीन के मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने को कहा। धमकी दी कि सुरक्षाकर्मी ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। नवीन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। नवीन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


एक फरवरी को भी मिली थी रंगदारी की धमकी

नवीन सांगवान को इससे पहले भी एक फरवरी को रंगदारी की धमकी मिली थी। उस समय भी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया था। शहर थाना पुलिस ने तब अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। नवीन सांगवान की सुरक्षा के लिए पहले से ही दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस विदेशी नंबर से आई कॉल और धमकी के संबंध में तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस मामले में जींद एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले को वेरिफाई कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी तक पहुंचने में जुटी हैं और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें