ट्रेन का यात्रियों को होगा फायदा, दोपहर बाद मिलेगी एक और ट्रेन
जींद। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए दोपहर को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन दोबारा पटरी पर लौटेगी। इसके लिए अधिकारियों ने रेलवे को प्रपोजल भेजा रखा है जिसका अभी जवाब नहीं आया है। हालांकि इस ट्रेन के चलने की पूरी उम्मीद है क्योंकि दैनिक यात्री एसोसिएशन समेत अन्य संगठन इस ट्रेन को चलाने की कई बार मांग उठा चुके हैं।
जींद-कुरुक्षेत्र के बीच पुराने समय से 54038-39 नंबर पैसेंजर ट्रेन चलती थी। इस ट्रेन काे कोरोना काल में बंद किया था। बरसोला, उचाना, घासो, नरवाना के अलावा कलायत, कैथल और कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलता था।
फिलहाल दस बजे के बाद 15:15 बजे तक जींद से नरवाना की तरफ कोई ट्रेन नहीं है। वहीं जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए तो सुबह के बाद शाम को ही ट्रेन है जो कि 17:50 पर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है लेकिन जो ट्रेन बंद पड़ी है। यदि इसको दोबारा चला दिया जाए तो हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिल सकेगा।
यात्री कई बार कर चुके हैं मांग
इस ट्रेन को चलाने के लिए दैनिक यात्री एसोसिएशन और यात्री कई बार अधिकारियों के समक्ष मांग कर चुके हैं। इसके अलावा रेलवे डीआरएम के दौरे के दौरान शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन हर बार अधिकारियों की तरफ से चलाए जलाने के आश्वासन ही मिलते रहे थे। हालांकि यात्रियों को अब इस ट्रेन के चलने की उम्मीद बंध गई है।
वर्जन
54038-39 नंबर पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रपोजल भेजा हुआ है। यह करीब दो महीने भेजा था, जिसका अभी तक जवाब नहीं आया है। मंजूरी मिलते ही इस ट्रेन का संचालन कर दिया जाएगा।-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद