फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में विनीता ने रियो की ब्रांज मेडलिस्ट को दी मात

Tue, 20 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दालमवाला की बेटी विनीता भारद्वाज ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की कॉमर्स की छात्रा विनीता ने रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट यी स्लिंग को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप पोलैंड में आयोजित हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विनीता ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में विनीता के सामने रियो की ब्रांज मेडल विजेता यी सिलिंग की चुनौती थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने ऊपर दबाव हावी नहीं होने दिया और 206 अंकों के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। वहीं रियो मेडलिस्ट या सिलिंग 205.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वुमंस 10 मीटर एयर राइफल एयर राइफल में भी विनीता ने सबसे ज्यादा अंकों के साथ टीम को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

परिवार का सेना से रहा है नाता   
विनीता के पिता सुरेश भारद्वाज सेना में कर्नल हैं। दादा ऋषिलाल के भाई इंद्र सिंह भारद्वाज भी सेना में थे, जो सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


घर लौटने पर होगा जोरदार स्वागत
विनीता के पिता सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विनीता सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दादा इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि पूरा परिवार विनीता के पैतृक गांव दालमवाला और जींद में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जींद पहुंचने पर विनीता को पूर्व सैनिक सेवा परिषद भी सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें