फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकी बेटी कैसी हो, साक्षी-सिंधु जैसी हो

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ओलंपिक में देश की बेटियों के शानदार प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप अब लोग बेटी के जन्म पर देश की बेटी कैसी हो-साक्षी सिंधु जैसी हो के नारे लगाने लगे हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को भिवानी रोड पर देखने को मिला। यहां संदीप के घर बेटी के जन्म पर ऐसे ही नारे लगे। बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान के नेतृत्व में बेटी के जन्म पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागलान के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में लड़कियों के प्रति अच्छी सोच पैदा करना है। आज लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में हर एक दिन को बेटियों और महिलाओं को समर्पित करके एक दशक तक लगातार मनाया जाए।

बेटी होने पर गर्व
बेटी सांधिया के जन्मोत्सव इस अभियान की शुरुआत हुई है। मुझे बेटी होने पर गर्व है। इस कार्यक्रम का सकारात्मक संदेश जाए और बेटियों के प्रति समाज की सोच बदले। तभी इस आयोजन का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष देवी, सांधिया की मां।

मुझे खुशी है कि इस अभियान की शुरुआत मेरी बेटी के जन्म पर हुई है। मैं मेरी बेटी को उसके मन चाहे क्षेत्र में निपुणता हासिल करवाकर उसे सफलता अर्जित कराऊंगा। यहीं से बेटियों के सशक्तिकरण की शुरुआत होगी।
संदीप कुमार, सांधिया के पिता।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें