फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह के खासमखास जयभगवान गोयल बने एचपीएससी के सदस्य

Tue, 09 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
जयभगवान गोयल बने एचपीएससी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के खासमखास रहे एडवोकेट जयभगवान गोयल को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। सोमवार को महामहिम राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गोयल के एचपीएससी का सदस्य बनने से जींद का रुतबा बढ़ा है।


एडवोकेट जयभगवान गोयल चौधरी बीरेंद्र सिंह के काफी नजदीकियों में से एक हैं। जब से जयभगवान गोयल ने राजनीति में कदम रखा, तब से वे बीरेंद्र सिंह के ही साथ रहे हैं। जब बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में थे, तो गोयल भी कांग्रेस में रहे। जब चौधरी साहब ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा, तब गोयल ने भी उनके साथ भाजपा का दामन थाम लिया। एक तरह से यूं कहा जाए कि जयभगवान गोयल किसी पार्टी से नहीं बल्कि सीधे-सीधे चौधरी बीरेंद्र सिंह से जुड़े हैं। इसी का परिणाम उन्हें मिला है। चौधरी बीरेंद्र सिंह दो साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता उचाना से विधायक से विधायक चुनी गई और उसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह राज्यसभा सदस्य बनने के बाद केंद्र में चले गए। विधायक प्रेमलता के सभी कामकाज यहां एडवोकेट जयभगवान गोयल ही देख रहे थे। जयभगवान गोयल ने हमेशा दुख-सुख में चौधरी बीरेंद्र सिंह का साथ दिया। इसी का उन्हें फल भी मिला है। सोमवार को जयभगवान गोयल ने चंडीगढ़ में शपथ ली। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान मनीष उर्फ बबलू गोयल सहित कई गणमान्य लोग साथ पहुंचे थे।


बार एसोसिएशन के प्रधान भी रहे हैं गोयल
जयभगवान गोयल पिछले काफी समय से राजनीति के साथ-साथ बार एसोसिएशन के भी सक्रिय रहे हैं। वे बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके साथ-साथ वे हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन



एक और साथी को भी मिल सकता है पद
जिला परिषद की चेयरमैनशिप से लेकर एचपीएससी के सदस्य की कुर्सी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के एक और साथी को  महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। बीरेंद्र सिंह के नजदीकियों के अनुसार जींद में उनके नजदीकी इस व्यक्ति को चेयरमैन की कुर्सी या फिर किसी कमीशन या बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता है। दो दिन पहले जब बीरेंद्र सिंह जींद आए, उनकी बॉडी लैंग्वेज भी उनके इस साथी के प्रति कुछ अलग सी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें