फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हिसार-चंडीगढ़ और दिल्ली-पटियाला हाईवे पर स्मॉग के कारण पांच वाहन भिड़े, दो टुकड़े में बंटा ट्रैक्टर

Tue, 08 Nov 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

हिसार-चंडीगढ़ और दिल्ली-पटियाला हाईवे पर हादसे हुए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। हादसे में एक ट्रैक्टर पलटने के साथ बीच से टूट गया। 
विज्ञापन
जाजनवाला गांव के पास टैंकर से टकराई कार। सड़क के बीच पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में स्मॉग के कारण हिसार-चंडीगढ़ और दिल्ली-पटियाला हाईवे पर हुए हादसों में पांच वाहन टकरा गए। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक ट्रैक्टर पलटने के साथ बीच से टूट गया। 

विज्ञापन

 

हिसार-चंडीगढ़ रोड पर मंगलवार दोपहर के समय गांव जाजनवाला के पास नहर वाटिका ढाबा के सामने चालक टैंकर को पीछे कर रहा था। इस दौरान सिरसा की तरफ जा रहे कार चालक को वह दिखाई नहीं दिया, जिससे कार उसमें टकार गई। कार में बैठे दो लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं बेलरखां के पास दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर चालक को स्मॉग की वजह से सामने से आ रहा वाहन नहीं दिखाई दिया।

 

एकाएक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने के साथ ही बीच से टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। जिस समय ट्रैक्टर पलटा उस समय पंजाब की तरफ से आ रही एक इनेवो गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। इतने में ही पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी की इनोवा से टक्कर हो गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें