फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज में आग लगने से कैंटर सहित लाखों का सामान जला

Wed, 08 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
आग लगने से जली हुई गाड़ी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद-हांसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के समाने सोमवार रात को गाड़ियों की गैराज में आग लग गई। इसमें एक कैंटर सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव करेला निवासी दलबीर ने जुलाना में हांसी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अपना गाड़ियों का गैराज बनाया है। सोमवार रात को गैराज में धुआं उठता देख कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना गैराज के मालिक व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर जुलाना से मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। इस दौरान एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद जींद से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। कस्बे के लोगों और दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले गैराज में रखा सामान और एक कैंटर गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। गैराज के मालिक दलबीर ने बताया कि वह गैराज का ताला बंद करके घर चला गया था। अचानक गैराज में आग लगने की सूचना कॉलोनीवासियों ने दी थी। आग से गैराज में रखे टायर, कैरेट और एक कैंटर गाड़ी के साथ गैराज की छत तक जल चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। दलबीर ने बताया किैराज जलने सेे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें