फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ते पारे के साथ बढ़ती बिजली कटौती से लोग परेशान

Wed, 10 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
बिजली जाने पर गली में बैठ कर इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन


जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, बिजली कटौती भी बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की छोड़ें शहरी क्षेत्र में भी चार से पांच घंटे की घोषित और इतनी ही अघोषित कटौती हो रही है। इससे लोगों को दिन घरों के बाहर पेड़ों के नीचे बिताना पड़ रहा है तो रात जागकर काटनी पड़ रही है।  बिजली सही नहीं मिलने से सभी नियमित कामों व्यवस्था बिगड़ गई है। हालांकि अब मौसम विभाग ने कुछ राहत की संभावना जताई है।
पिछले तीन-चार दिन से गर्मी अपने चरम पर है। सोमवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं हरियाणा बिजली वितरण निगम के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ही शहर बिजली के लिए तरसता रहा। मंगलवार को भी यही हाल रहा। दिन के समय लोग कॉलोनियों में घरों के बाहर पेड़ों की छाया में हाथ के पंखों के सहारे दिखाई दिए। वहीं बिजली सप्लाई प्रभावित होने से पीने के पानी की समस्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


सोमवार के बिजली कटों की स्थिति
न्यू पावर हाउस
इस पावर हाउस से औद्योगिक क्षेत्र के अलावा कई गांवों और शहर की बिजली सप्लाई होती है। एचएसआईआईडीसी फीडर पर सोमवार को सुबह सात से आठ बजे तक और दोपहर को 12 से 13 बजे तक कट लगे। शहरी लिंक फीडर पर सुबह सात से आठ बजे, दिन में 12-14 बजे, व रात को 19 से 20 बजे कट लगे। शहरी दो फीडर पर सुबह छह से सात, दोपहर में 12 से 14 व शाम को 20 से 21 बजे तक कट लगाए गए। हांसी रोड शहरी फीडर पर सुबह छह से सात, दोपहर में 12 से 14 व शाम को 21 से 22 बजे तक कट लगाए गए। 

ओल्ड पावर हाउस
ओल्ड पावर हाउस से ही अधिकतर शहर को बिजली सप्लाई होती है। 11 केवी सिटी एक फीडर पर सुबह छह से सात, दोपहर 12 से 14 और रात को 19 से 20 बजे तक बिजली कीट रहा। सिटी तीन फीडर पर सुबह छह से सात, दोपहर 12 से 13 बजे तक बिजली बाधित रही। सिटी चार फीडर पर सुबह सात से आठ और दोपहर को 12 से 13 बजे तक बिजली कट किया गया। पांच नंबर फीडर, रेलवे रोड फीडर व कैथल रोड फीडर पर सुबह सात से आठ व दोपहर को 12-13 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। 11 केवी लिंक फीडर पर सुबह छह से सात, दोपहर 12 से 14 व रात को 20 से 21 बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिली। 
नोट: यह सिर्फ निगम द्वारा घोषित कट हैं। इसके अलावा दिन में करीब चार से पांच घंटे के अघोषित कट भी लग रहे हैं।

लाइन लॉस के हिसाब से कट रही बिजली
दरअसल बिजली निगम ने लाइन लॉस कम करने के लिए कटों की व्यवस्था की है। जिस क्षेत्र में लाइन लॉस जितना अधिक है, वहां उतनी ही अधिक बिजली काटी जा रही है।

पॉश कॉलोनियों में एक घंटे में लगे चार कट
शहर की पॉश कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड, शिव कॉलोनी और अर्बन एस्टेट में मंगलवार सुबह बिजली की बदहाली का आलम रहा। यहां सुबह सात से आठ बजे के बीच चार से पांच बार बिजली काटी गई। लोगों का कहना है कि इससे घर के सारे काम अधूरे रह जाते हैं।

कटौती से परेशानी
फिलहाल बिजली की बहुत अधिक परेशानी चल रही है। रात-दिन बिजली के कट लगते रहते हैं। इससे इन्वर्टर भी जवाब दे जाते हैं। कई बार तो रात जागकर गुजारनी पड़ती है। -ओमप्रकाश 

पानी भी नहीं मिल पा रहा
बिजली नहीं रहने से सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। न तो पानी मिल पा रहा और न ही लोग सो पा रहे हैं। तय समय में भी बिजली मिलती रहे तो ठीक है। सुबह-सुबह एक घंटे में चार-पांच बार बिजली काटी गई। इससे कोई काम नहीं हो पाता। -मुकेश देवी

नहीं मिल रही पूरी बिजली
शहरी  क्षेत्रों में विशेषकर हाउसिंग बोर्ड और अर्बन एस्टेट में बिजली चोरी नहीं होती है। ऐसे में यहां पूरी बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन हालात ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदतर हैं। इसको लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। -अंकुर कुमार।
विज्ञापन


बिजली की मांग काफी अधिक है और लाइन लॉस बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ कट तय किए गए हैं। कट शहरी क्षेत्रों में भी लग रहे हैं। कई बार फॉल्ट होने पर लाइन को काटना पड़ता है। इसके कारण भी बिजली जाती-आती रहती है। फिलहाल व्यवस्था ऐसे ही चलेगी, जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाएगा। -एमएल रोहिल्ला, एसई, बिजली निगम।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें