फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में समस्याएं दूर करने में जींद जिला प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर : एडीसी

Sat, 07 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं को दूर करने में जींद जिला प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर है। शुक्रवार को साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने जिला प्रशासन की सराहना की।
विज्ञापन

एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि आमजन की समस्याओं को इसी प्रकार संबंधित विभाग दूर करते रहे, ताकि आमजन को और अधिक लाभ मिल सके। समाधान शिविर और पोर्टल पर प्राप्त समस्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निवारण हो चुका है और वे दोबारा री ओपन हो गई हैं, उन पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए तत्काल एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि वे शिकायतें रिजेक्ट हो सके और पोर्टल से हट जाएं। इससे न केवल पोर्टल पर शिकायतों की वास्तविक संख्या का आकलन हो सकेगा, बल्कि पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें