फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास को मिलेगी नई गति

Sat, 29 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का नया भवन, जो बनकर तैयार है। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर छह मई को जींद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीसी विनय सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को काम पूरे करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

छह मई को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जींद में बना 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल लोगों को समर्पित करेंगे। इससे जिला अस्पताल की कुल क्षमता 200 बेड की हो जाएगी। 22 करोड़ रुपये की यह परियोजना लंबे समय से तैयार है। इसको अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां चल रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जुलाना में 455 लाख रुपये से बनने वाले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे। करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की घोषणा की थी। वहीं, सफीदों में 912 लाख रुपये से बनने वाले न्यायिक परिसर में 30 घरों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 827 लाख रुपये की लागत से जींद-बरवाला रोड की विशेष मरम्मत के काम का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जींद-सफीदों मार्ग की मरम्मत के लिए भी 530 लाख रुपये की परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। उचाना में 50 बेड के नागरिक अस्पताल का शिलान्यास भी करेंगे। एक साल पहले उचाना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी।


पॉलीक्लीनिक का होगा उद्घाटन
जिला को मुख्यमंत्री के इस दौरे से करीब 13 करोड़ रुपये से बने पशु पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना करीब एक साल से तैयार है, लेकिन उद्घाटन नहीं होने से इसका भवन खंडहर हो रहा है। इसके बनने से जिला के पशुपालकों को जींद में ही पशुओं के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


अभी मुख्यमंत्री के दौरे का अंतिम कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रशासन अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर रहा है। कई परियोजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विनय सिंह, डीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें