फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बैंक बंद, अब एटीएम का ही सहारा

Sat, 11 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
एटीएम में कैश नहीं होने से निराश लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन


नोट बंदी के बाद बेशक नकदी को लेकर लोगों का जीवन सामान्य हो चला है, लेकिन लगातार होने वाली छुट्टियों में नकदी का संकट फिर से छाने की आशंका है। महीने का दूसरा शनिवार और फिर रविवार और होली पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। बैंकों की तीन दिन की लगातार छुट्टियां होने से लोगों को बैंक के बंद होने के साथ-साथ एटीएम खाली होने का डर सता रहा है। हालांकि लीड बैंक मैनेजर व्यवस्था को संभालने के दावे कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को ही एटीएम की स्थिति डांवांडोल रही। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल कर शहर के अधिकांश एटीएम की स्थिति जांची। इस दौरान अधिकतर एटीएम खाली मिले।


शहर में बहुत सारे ऐसे एटीएम ऐसे भी हैं जो विमुद्रीकरण के बाद से अब तक एक बार भी नहीं चल पाए हैं। ऐसे में लोगों का बैंक से लेन-देन भी प्रभावित होगा। वहीं, शहर में कुछ ही एटीएम ऐसे हैं, जिनमें नियमित रूप से कैश डाला जाता है। अब तीन दिन की छुट्टी होने के कारण ये एटीएम भी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ लोग तो पिछले दो दिन से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे बैंक भी है जिनमें अब भी कैश नहीं है।
विज्ञापन


एटीएम से नहीं मिली नकदी
मैं शहर के लगभग सभी एटीएम के चक्कर काट कर आया हूं। कुछ एटीएम आउट ऑफ सर्विस थे, तो कुछ में कैश ही नहीं डाला गया था। मुझे होली के लिए पैसे चाहिए थे, लेकिन हर जगह मुझे निराशा ही हाथ लगी। -रामचंद्र सिंह

बढ़ती है परेशानी
नोटबंदी के बाद यह चौथा मौका है, जब बैंकों की लगातार तीन दिन की छुट्टी हुई है। तीन दिन के अवकाश होने के कारण लोग एटीएम पर ही निर्भर हैं। अवकाश के कारण परेशानी बढ़ती है। -राय सिंह
विज्ञापन


तीन दिन के अवकाश होने से सभी बैंक बंद रहेंगे, इसलिए लोगों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए शहर के तमाम एटीएम को कैश से भर दिया जाएगा। जिससे होली मनाने में लोगों को परेशानी न हो। -मिथिलेश कुमार झा, एलडीएम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें