05जेएनडी46: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत अकादमी
जींद। सीबीएसएम स्पोर्ट्स स्कूल निडानी में रविवार को दूसरी राज्यस्तरीय सीनियर लैक्रोस प्रतियोगिता का समापन सचिव डॉ. राजेश की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में जींद और महिला वर्ग में पानीपत की टीम प्रथम रही। समापन समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर वॉलीबॉल कोच विवेक और विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्याम रंगा व एडवोकेट अरविंद लाठर ने शिरकत की।
रविवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पानीपत की टीम ने प्रथम, रोहतक ने द्वितीय और जींद व सिरसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में जींद की टीम ने प्रथम, रोहतक की टीम ने द्वितीय, हिसार और पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शाहपुर गांव के सरपंच जयपाल उर्फ मिड्डा, नरेश लोहरी दालमवाला जिला पार्षद, शेखर रेढू प्रधान लैक्रोस संघ जींद, रामसिंह, संदीप भैनी अमीरपुर, कमलेश देवी मौजूद रही।