रोहतक। घिलौड़ कलां गांव में चोर दो मकानों में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। वारदात के दौरान चारों ने उन कमरों के दरवाजे चुन्नी से बांध दिए, जिनमें परिवार के सदस्य सो रहे थे। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
घिलौड़ कलां निवासी रोशनी ने बताया कि वह एएनएम की नौकरी करती है। मंगलवार तड़के चार बजे उरी तो कमरे के दरवाजे बाहर से चुन्नी से बंधे मिले। फोन करके परिवार के दूसरे सदस्यों को बुलाकर दरवाजे खुलवाए। घर की जांच करने पर अलमारी से 18 हजार रुपये व चांदी की दो जोड़ी पाजेब गायब मिली। वहीं ग्रामीण रमेश ने बताया कि रात को किसी ने बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से चांदी का हार, अंगूठी, 8 चांदी के सिक्के व 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। ब्यूरो