फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेसीआई एल्यूमिनियम ने आयोजित किया रूबरू कार्यक्रम

Mon, 13 Jul 2026 04:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी05-आया सावन झूम के श्रृंखला के तहत रूबरू कार्यक्रम में अति​थियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जेसीआई एल्यूमिनियम की ओर से सोमवार को एक निजी होटल में आया सावन झूम के शृंखला के तहत रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य परिवारों के बीच संवाद बढ़ाना और बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान पीआरओ अशोक खरब और अध्यक्ष प्रमोद गर्ग ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ समय कम बिता रहे हैं। पहले सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन करते और बातचीत करते थे लेकिन अब अधिकांश लोग मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इसी कारण परिवारों को फिर से आपस में जोड़ने और बड़ों के सम्मान तथा पारिवारिक मूल्यों का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प निदेशक आयुष बंसल, रोहित जिंदल और नितिन गोयल ने किया। इसमें 27 परिवारों के 92 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सचिन वडाला, जितेंद्र पाल, प्रदीप शर्मा, पवन सिंगला, कृष्ण मित्तल, चंद्रभान बंसल, अजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें