फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेतन के लिए पशु मेले में जताएंगे नाराजगी

Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु चिकित्सकों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के मुद्दे पर राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी पशु चिकित्सक मार्च के अंत में कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय पशु मेले के दौरान काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करेंगे। यह कदम वेतन विलंब और विभागीय उदासीनता के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जगबीर सिंह ढांडा ने बताया कि लगातार दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण पशु चिकित्सकों की वित्तीय जिम्मेदारियां पूरी करने में गंभीर समस्या पैदा हो गई है। एसोसिएशन ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर समस्या का समाधान मांगा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन नहीं मिलने से सरकार कर्मचारियों के इनकम टैक्स (टीडीएस) का भुगतान भी समय पर नहीं हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें