फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को मिला खाप प्रतिनिधियों का साथ

विज्ञापन
ध्‍ारने पर हुक्‍काा पीता अांदाेलनकारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण सहित छह मांगों को लेकर खटकड़ गांव में चल रहे धरने को आठवें दिन पांच खापों के प्रतिनिधियों का साथ मिल गया। रविवार को कंडेला खाप, लाठर खाप, दाडन खाप व नंदगढ़ खाप के प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन करने का ऐलान किया और दूसरी खापों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि यह कौम के हक की लड़ाई है इसलिए इससे पीछे नहीं हटना चाहिए और एकजुट होकर सरकार को अपनी ताकत दिखाने का समय है।
विज्ञापन


इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने धरने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणधीर सिंह सिंह चहल ने बताया कि धरने को खाप प्रतिनिधियों ने सैकड़ों लोगों के साथ यहां पहुंचे है और खुला समर्थन किया। धरने को समर्थन देने के लिए कंडेला खाप से ईश्वर सिंह कंडेला, बलजीत, राजकुमार, टेकराम रेढू, प्रकाश कंडेला खाप के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों के साथ पहुंचे।

दाडन खाप से आजाद सिंह पालवां, रामपाल झील, सुरेन्द्र, डॉ. अभेय सिंह सहित कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे धरने को समर्थन करने के साथ-साथ 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि लाठर खाप से राजमल लाठर, आनंद लाठर, मास्टर मेहर सिंह लाठर, घासीराम लाठर, सतबीर लाठर खाप के लोगों के साथ पहुंचे। नंदगढ़ बराह से प्रधान होशियार सिंह, धर्मबीर, जोरा सिंह दलाल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



जहां पर खाप प्रतिनिधियों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार आंदोलन के दौरान झूठे मुकदमें दर्ज करके जेल में डाले गए सैंकड़ों युवाओं के मुकदमें वापस लेकर रिहा नहीं करती, जाट आरक्षण की बहाली नहीं करती है तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रत्येक जिला स्तर पर धरना दिया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को पहले विधानसभा स्तर, ब्लाक स्तर या ग्राम स्तर तक ले जाने से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए लगातार नोटिस के हथकंडे अपना रही है, लेकिन जाट समुदाय के लोग अपने हक की लड़ाई को शांतिपूर्ण तरीके से लड़ते रहेंगे।

आरक्षण हक की लड़ाई है : कंडेला
कंडेला खाप से युवा व महिलाएं काफी संख्या में पहुंची। जहां पर युवा मोटर साइकिलों के जत्थे के साथ धरना स्थल पर पहुुंचे, वहीं महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली व गाड़ियों के माध्यम से धरने पर पहुंचकर समर्थन किया। कंडेला खाप से ईश्वर सिंह कंडेला ने कहा कि अब पीछे हटने का समय नहीं है। यह कौम के हक की लड़ाई है इसके निए हमें एकजुट होना होगा। कंडेला खाप के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरीके का रवैया रखा तो सरकार के साथ लड़ाई जरूर होगी। इसलिए सरकार समय रहते निर्दोष लोगों को रिहा करे और कौम के लिए शहीद हुए लोगों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा व रोजगार दिया जाए।

24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणधीर सिंह ने कहा कि आंदोलन का विस्तार किया जा रहा है। सोमवार को धरना स्थल पर सुबह दस बजे हवन यज्ञ किया जाएगा और उसके बाद पांच लोग 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अब प्रतिदिन पांच लोग सुबह दस बजे भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे और अगली दिन सुबह दस बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

जुलाना व नरवाना में जमीन की तलाश
कैप्टन रणधीर सिंह चहल ने कहा कि आंदोलन के विस्तार के लिए जुलाना व नरवाना में धरने की शुरुआत की जाएगी। दोनों ही जगह पर नियमानुसार जगह की तलाश की जा रही है और उसके बाद प्रशासन के पास दोनों जगह पर धरना देने के लिए अनुमति मांगी जाएगी। इसके लिए कमेटी की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

अनुमति के लिए लिखा पत्र
खटकड़ गांव में चल रहे धरने की अनुमति रविवार शाम को समाप्त हो गई। इसके लिए रविवार सुबह ही संघर्ष समिति के लोगों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर धरने की अनुमति को बढ़ाने की मांग की है। पहले जहां सुबह सात से शाम सात बजे तक धरने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इस बार भूख हड़ताल शुरू होने के चलते जाट नेताओं ने 24 घंटे के लिए धरने की अनुमति मांगी गई है।

धरने से दूरी बना रहे चौधरियों पर साधा निशाना
संघर्ष समिति के सदस्य दलबीर बीबीपुर ने कहा कि कुछ खाप चौधरी राजनीति कर रहे हैं और धरने से दूरी बनाने के लिए जाट समुदाय के लोगों को गुमराह कर रहे है। लेकिन धरने को लगातार मिल रहे समर्थन से धरने से दूरी बना रहे खाप चौधरी अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। हक की लड़ाई से दूरी बनाने वालों को कौम के लोग किसी भी सूरत में माफ नहीं करेंगे।

हिसार कमिश्नर ने बातचीत के लिए बुलाया
हिसार रेंज के कमिश्नर ने रविवार को धरने पर बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के पास बातचीत के लिए हिसार बुलाया। समिति के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हिसार रेंज के अंतर्गत आने वाले हर जिले से पांच-पांच सदस्य हिसार पहुंचेंगे और रविवार देर शाम को बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें