फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर में डेढ़ करोड़ से बनेगा आधुनिक पार्क

Thu, 27 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
chandigarh parks - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के प्राचीनतम जयंती देवी मंदिर के बाहर पार्क को नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए शहरी निकास विभाग ने नगर परिषद को डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके आधार पर नगर परिषद ने ओपन जिम सहित अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इससे शहर को एक और आधुनिक पार्क मिल सकेगा।
विज्ञापन


पटियाला चौक क्षेत्र के लोग अब तक एक अच्छे पार्क के लिए तरस रहे थे। ऐसे में जल्द ही यहां हांसी ब्रांच नहर के पास जयंती देवी मंदिर के बाहर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए शहरी निकाय विभाग ने 24 अप्रैल को ही जींद नगर परिषद को पत्र भेजा है। पार्क के साथ ही करीब दो साल पहले बनाई गई योजना के अनुरूप वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकार ने विशेष प्रस्ताव तैयार किया है। दरअसल सरकार ने हरियाणा के गठन को 50 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में 22 स्वर्ण जयंती पार्क बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत ही जींद का पार्क भी बनाया जाएगा।

जयंती देवी मंदिर का है धार्मिक महत्व
मान्यता है कि जींद का नाम ही जयंती देवी से पड़ा है। यह मंदिर जींद के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। मंदिर के साथ पार्क बनाया गया है, लेकिन लंबे समय से यह पार्क उपेक्षित था। हालांकि इसके लिए बजट बना, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। अब नगर परिषद ने पार्क को विकसित करने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत पार्क में आने वाले लोगों के लिए अच्छे पार्क के साथ-साथ पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


पहले बना था 99 लाख का प्रस्ताव
इससे पहले, यहां करीब तीन एकड़ के पार्क को स्वर्ण जयंती पार्क बनाने के लिए जींद नगर परिषद ने 99.66 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। अब शहरी निकाय विभाग ने यहां फुटपाथ, फव्वारा, रेलिंग, ओपन जिम व योगा प्लेटफार्म बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार ही पार्क की कीमत भी बढ़ाई गई है। 

बदहाल है पार्क की व्यवस्था
करीब चार एकड़ के पार्क में फिलहाल अव्यवस्थाओं का आलम है। इसके एक ओर जहां हांसी ब्रांच नहर लगती है, वहीं दूसरी ओर बागवानी विभाग के बाग हैं। यहां से पार्क की दीवार टूटी हुई है। वहीं, पार्क के झूले व घास भी खराब हो चुकी है। इससे पार्क के साथ-साथ जयंती देवी मंदिर और यहां बनाए गए संग्रहालय की सुरक्षा में सेंध लगी हुई है।

आते हैं सैकड़ों लोग
जयंती देवी मंदिर में प्राचीन मंदिर होने के साथ-साथ संग्रहालय भी बनाया गया है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां आते हैं। वहीं सैर के लिए भी सुबह शाम सैकड़ों लोग आ रहे हैं।

जयंती देवी मंदिर जींद की धरोहर है। इसके विकास के लिए योजना बनाई जा रही है। अभी एस्टिमेट बन रहा है, जितना भी खर्च होगा पार्क को नया रूप दिया जाएगा।
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद

आस्था का केंद्र है मंदिर
जयंती देवी मंदिर शहर के लोगों की आस्था केंद्र है। यहां पार्क विकसित होने से अधिक लोग आएंगे। इससे बच्चों को भी इस स्थल के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन

पंडित नवीन शास्त्री, पुजारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें