21जेएनडी03-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए अतुल चौहान। संवाद
जींद। जयति जयति हिंदू महान संगठन और गऊ सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने पत्रकार वार्ता कर 23 मार्च को होने वाली श्रद्धांजलि बाइक यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आह्वान किया। यह पत्रकार वार्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। अतुल चौहान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संगठन पिछले 12 साल से इस यात्रा का आयोजन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा हमारे महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं। जिनकी वजह से हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने लिए कुछ समय तो निकाल सकते हैं। उन्होंने शहर वासियों ने आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस बाइक यात्रा में शामिल होकर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें। इस अवसर पर आनंद, वैभव और अमित भी मौजूद रहे।