फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला शासन में जेल तो अब विदेश से चल रही गुंडागर्दी : दीपेंद्र

Tue, 12 Mar 2024 10:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बेशक सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। चौटाला शासन में जेल से बदमाश हरियाणा में वारदात को अंजाम देते थे और अब मनोहर सरकार में विदेश से अपनी बदमाशी चला रहे हैं। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत रेढू के भाई जिला खेल अधिकारी कुलदीप सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद कही।
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने और उचाना से टिकट के दावेदार कांग्रेस नेताओं में मायूसी छाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। लोकसभा और विधानसभा का टिकट किसे देना है यह हाईकमान निर्णय करेंगे, लेकिन छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी उनकी नजर में बृजेंद्र सिंह या उनसे कम नहीं है। दीपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद अनंत हेगड़े 400 पार तथा संविधान बदलने के बारे में कह रहे हैं। कांग्रेस के होते हुए कोई एक इंच भी संविधान को बदल नहीं सकता। स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अपना खून बहाया है। उसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों, जिनमें उनके दादा चौधरी रणबीर सिंह भी शामिल थे, संविधान का निर्माण किया है। ऐसे कोई कैसे संविधान बदल सकता है। देश की जनता सबकुछ जानती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक साल में 36 पूर्व विधायक, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। अब यह संख्या और जोर पकड़ेगी। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, बलजीत रेढू, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, जगबीर ढिगाना, प्रोफेसर धर्मेंद्र ढुल, रोहित दलाल, ऋषिपाल सिहाग, बलराम कटवाल, सारंग शमशेर ढाठरथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें