02जेएनडी34: राधा कृष्ण की झांकी की प्रस्तुति देते हुए। संवाद
- फोटो : मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
नरवाना। पतराम नगर की गली नंबर दो में एक भव्य मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखते ही बनता था।
इस जागरण की खास बात देवी-देवताओं की अष्टधातु से निर्मित मूर्तियों से सजे दरबार की रही। इसे विशेष रूप से लुधियाना से मंगवाया गया था। यह दरबार पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा।
जागरण की शुरुआत जयराम अस्पताल के संयोजक विनोद मंगला और उनकी पत्नी रितू मंगला ने परिवार सहित ज्योत प्रज्ज्वलित कर की। इसके पश्चात श्री वैष्णो दुर्गा जागरण मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। मंडल के प्रधान प्रवीण मित्तल ने मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद उनके भावपूर्ण भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कुलदीप कौशिक ने रंग बरसे-रंग बरसे भजन सुनाकर समां बांधा। वरिष्ठ सदस्य एसएचओ महेंद्र ने हरियाणवी और खाटू श्याम के भजनों कर्मा बेटी जाट की और थाली भरके लयाई रे खिचड़े से माहौल में जोश भर दिया।
फतेहाबाद से आए कलाकार पंकज शर्मा ने ऐ बली महाबली हनुमान को प्रणाम जैसे भजनों से श्रोताओं को भावविभोर किया। वहीं, गायक राहुल सिंगला और प्रिंस मित्तल ने भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए।