फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले को लेकर सिक्योरिटी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
02जेएनडी27: सीआरएसयू में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में सुरक्षा अ​धिकारी के ​खिलाफ क
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवलीन मोहन को ज्ञापन सौंपा। मामले की शिकायत सिक्योरिटी इंचार्ज को किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर छात्रों ने रोष जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संगठन सदस्य भी छात्राओं के साथ रहे। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर सिक्योरिटी इंचार्ज डाॅ. जसवीर सूरा और परेशान करने वाले वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। वहीं, छात्रों का यह भी आरोप है कि छात्राओं की आवाज उठाने वाले एबीवीपी के रोहन सैनी को रेस्टिकेट करने की सिफारिश वीसी को कर दी है। इससे मामला और भी भड़क गया है। सीआरएसयू की दो छात्राओं को एक बाहरी युवक बार-बार परेशान कर रहा था।
शिकायत देने पर इस मामले में यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की तो वीरवार को दोनों छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की पुलिस चौकी में यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ ही शिकायत कर दी थी। शिकायत में बताया कि उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर का युवक लगातार परेशान कर रहा है। छात्राओं ने कहा कि अगर उनके साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में या बाहर कुछ होता है, तो उसके लिए जिम्मेदार उस युवक के साथ साथ खुद यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी प्रोफेसर जसवीर सूरा भी होंगे।
विज्ञापन

छात्र संगठन एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर भी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जसवीर सूरा को चूड़ियां भेंट करने का कार्यक्रम बनाया था। इसकी भनक यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवलीन मोहन को लगी तो उन्होंने एबीवीपी पदाधिकारियों को ऐसा करने से रोका। रजिस्ट्रार को बाद में यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें