फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई की तीसरी मेरिट सूची जारी इलेक्ट्रिशियन की कटऑफ 100.2%

विज्ञापन
07जेएनडी02: राजकीय आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद जानकारी लेने विद्यार्थी। स्रोत:
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जारी इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक अपने मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। 12 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


इस वर्ष संस्थान के 21 विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीसरी मेरिट सूची में सबसे अधिक कटऑफ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की 100.2 प्रतिशत रही। इसके अलावा स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) की अधिकतम मेरिट 95.8 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 93.4 प्रतिशत और कोपा की 90.8 प्रतिशत दर्ज की गई।

अन्य प्रमुख ट्रेडों में इलेक्ट्रिशियन की मेरिट 100.2 से 87 प्रतिशत, कोपा 90.8 से 75.4, वायरमैन 90 से 79.8, फिटर 85.2 से 66.4, मैकेनिक डीजल 83 से 63, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन 85.2 से 70.2, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) 95.8 से 83.4 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 93.4 से 63.2 प्रतिशत के बीच रही।
विज्ञापन


इसी प्रकार मैकेनिक मोटर व्हीकल की मेरिट 77.6 से 63.2, प्लंबर 80.6 से 56.6, ड्राफ्ट्समैन सिविल 85.6 से 67.6, मशीनिस्ट 73.2 से 56.8, टर्नर 73 से 54.4, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 71.6 से 60.6, वेल्डर ड्यूल 64 से 49.4, मैकेनिक ट्रैक्टर 73.8 से 48.2, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम 78.2 से 54 प्रतिशत, ड्रेस मेकिंग 49.2, मैकेनिक डीजल ड्यूल 82.8 से 49.8, वुड वर्क टेक्नीशियन 54 से 47 तथा सिलाई टेक्नोलॉजी की मेरिट 58.6 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें