फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में आज पहली बार निकलेगी इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा, देश-विदेश के श्रद्धालु होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इस्कॉन की तरफ से शनिवार को शहर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा महारानी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। पहली बार आयोजित हो रही इस यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ रूस, फ्रांस, यूक्रेन सहित कई देशों से आए श्रद्धालु भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस्कॉन जींद के अध्यक्ष अमरेंद्र हरिदास ने बताया कि रथ यात्रा शनिवार को दोपहर दो बजे जयंती देवी मंदिर से विधिवत प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रोहतक रोड स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी, जहां विशेष आरती, संकीर्तन एवं महाप्रसाद के साथ इसका समापन होगा। पूरे मार्ग में अनेकों स्थानों पर भक्तों के लिए भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा व स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
यात्रा का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा करेंगे
उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा करेंगे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित शहरवासी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन से शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। जगन्नाथ यात्रा का यह कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर रोहिणी के अध्यक्ष केशव मुरारी प्रभु के सांनिध्य में, इस्कॉन मंदिर जींद के अध्यक्ष अमरेंद्र हरिदास की देखरेख में और दिल्ली निवासी टीआर मित्तल, मुख्य सहायक वृंदावन मोहन दास, विकास मलिक, राजकुमार गोयल व रोहित बंसल के सहयोग से हो रहा है।
विज्ञापन


पहली बार निकल रही यह रथ यात्रा
इस्कॉन मंदिर के प्रमुख प्रचारक राजकुमार गोयल ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए शहरभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व का संदेश देती है। जींद में पहली बार निकल रही यह भव्य रथ यात्रा जिले के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दिव्य रथ को खींचने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें