फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेटरों ने ही लगाई थी होटल के स्टोर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-7 ए में स्थित होटल के नौकरों ने ही स्टोर में आग लगाई थी। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो नौकरों के खिलाफ आग लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी विजय गर्ग में एफआईआर में बताया था कि उनका सेक्टर 7ए में श्रीकृष्णा नाम से होटल है। 28 मार्च को होटल में भागवत कथा संपन्न हुई थी तभी होटल में बने स्टोर में आग लग गई। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
पहले शक था कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है लेकिन बाद में जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए घटना के समय दो नौकर सामान लेकर स्टोर में जाते हुए दिखाई दिए और वह चार मिनट स्टोर में रहे। जब वह बाहर आए तो कुछ ही समय बाद स्टोर से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नौकर जलालपुर कलां निवासी राहुल और अनिकेत से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें