फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नौकरियों से हटाया जाना बहुत गलत : विकास श्योकंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा सरकार पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन संबंध सर्व कर्मचारी संघ राज्य कमेटी के आह्वान पर सिंचाई विभाग नरवाना शाखा में शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने बारे रहा। सरकार के आदेशानुसार विभाग के अधिकारियों द्वारा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नौकरियों से हटाया जा रहा है जोकि बहुत गलत है और संगठन इसका विरोध करता है।
विज्ञापन

शाखा प्रधान विकास श्योकंद ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के साथ खड़ी है। राज्य कमेटी के आह्वान पर 15 जनवरी से पूरे हरियाणा की सिंचाई शाखाओं में सरकार की इस तानाशाही रवैये के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा हटाए गए कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं लिया जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ धरने पर रहेंगे। इसकी जिम्मेवारी विभाग के अधिकारियों व सरकार की होगी। इस अवसर पर सचिव प्रदीप कुंडू, कैशियर सोनू खटकड़, चेयरमैन तेलू राम व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें